अयोध्या में श्रीरामलला के दरबार में योगी सरकार ने लगाई हाजिरी, मंत्री-विधायकों के साथ सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन

अयोध्या। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रविवार को योगी सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रदेश के मंत्री व विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दर्शन किए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य आज भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए आए हैं। भगवान राम सबकी मनोकामना पूरी करें और तीसरी बार 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार देश में बने। सब लोग आनंदित हैं, जो नहीं आए हैं वो केवल सपा है और सपा मतलब सफा है।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, विपक्ष में सभी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो…समाजवादी पार्टी को विरासत में इनके पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया है, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाने का काम किया है वो किस मुंह से यहां आएंगे, इसलिए उन्होंने विरोध किया।

बता दें कि, लखनऊ विधानसभा के सामने से योगी कैबिनेट के मंत्री और विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते में बाराबंकी में सभी की शानदार अगवानी हुई। यहां पर सभी ने नाश्ता किया और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आगे के लिए रवाना हो गए।
बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या. 1 से रवाना हुए हैं।

Related Articles

Back to top button