नई दिल्ली। सूरज निकलने के बाद दुनिया में लोग अपना काम करना शुरू करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जगह ऐसी भी है जहां लड़कियां (Girls) सूर्योदय के बाद गायब हा जाती हैं। दरअसल, ताइवान में एक द्वीप है जो अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि यहां की आबादी लगभग 2.36 करोड़ के आसपास है और यहां के 70 फीसदी लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
इसके साथ ही यहां महिलाएं अपनी खूबसूरती का विशेष ध्यान देती है। आमतौर पर दुनिया में सभी महिलाएं जवां दिखने के लिए खानपान से लेकर मेकअप का विशेष ध्यान देती है। लेकिन यहां कि महिलाएं जवां रहने के लिए धूप में ज्यादा बाहर नहीं निकलतीं।
यहां कि महिलाओं का मानना है कि धूप में निकलने से चेहरा काला और खराब हो जाता है। इसके साथ ही यहां के लोगों का ये भी मानना है कि धूप में जाने से उम्र घट जाती है। यहां के लोगों को कितना भी जरूरी काम क्यों न हो, वो धूप में बाहर नहीं निकलते।

दूसरी तरफ जहां लोगों को बारिश और उसमें भींगना काफी पसंद होता है, तो वहीं यहां के लोग इसके बिल्कुल उलटे हैं। यहां के लोग और खासकर की यहां कि महिलाएं बारिश में भी बाहर नहीं निकलती।