नई दिल्ली। दुनिया में घर बनाने या खरीदने के लिए लोगों को पैसा ख्रर्च करना पड़ता है। साथ ही जीविकोपार्जन के लिए धन कमाना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही जगह के बारे में जहां घर और रहने का किराया दोनों दिए जाते हैं।
दरअसल, ग्रीस में एक खूबसूरत आइलैंड (द्वीप) पर आबादी बढ़ाने के लिए सरकार ने ये ऑफर दिया है। इस आइलैंड पर रहने के लिए सरकार लोगों को मुफ्त में घर और हर महीने 40 हजार रुपये दे रही है। इस आइलैंड का नाम है एंटीकाइथेरा, जो अपने साफ-सुथरे पानी और चट्टानों के लिए पूरे देश में मशहूर है।20 वर्ग किलोमीटर में फैले इस आइलैंड पर फिलहाल 24 लोग ही रहते हैं।
इस आइलैंड पर रहने का सरकार का ये ऑफर लोगों को पसंद भी आ रहा है साथ ही कई लोग यहां रहने के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आइलैंड पर स्कूल भी है, जो बच्चों की कमी के कारण बंद हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर से उसे खोल दिया गया है।

इस आइलैंड पर रहने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सरकार की कुछ शर्तें माननी होंगी, जो बेहद ही आसान हैं।उसके बाद ही लोग इस आइलैंड पर रहने के योग्य हो पाएंगे। ये शर्तें यहां की स्थानीय सरकार लागू करेगी।