नई दिल्ली। दुनिया में कई जनजातियों के रीति रिवाज बिल्कुल अलग हैं। इनकी कुछ परम्पराएं ऐसी हैं, जिनके इंसानों को बेहिसाब दर्द से गुजरना पड़ता है। ऐसी ही अनोखी परंपरा इंडोनेशिया के पापुआ गिनी द्वीप पर रहने वाली जनजाति दानी में निभाई जाती है।
इंडोनेशिया के पपुआ गिनी द्वीप में रहने वाली दानी जनजाति के लोग इस अजीब परंपरा का पालन करते है। दानी प्रजाति के इस समुदाय में परिवार के मुखिया की मौत के शौक को जताने के लिए परिवार की महिलाओं के हाथों की कुछ उंगलिया काट दी जाती है।

इस दर्दनाक और अमानवीय प्रथा के पीछे इनका मानना है कि ऐसा करने से मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है। अंगुली काटने से पहले उन्हें रस्सी से बांध दिया जाता है ताकि खून का प्रवापह रूक जाए, उसके बाद कुल्हाडी से उन अंगुलियां को काटा जाता था।