नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जायेंगे। दरअसल, इस वीडियो में जानवरों की दुनिया में एक अलग ही खौफ और रोमांच देखने को मिलता है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ चंद सेकेंड के भीतर एक चीते का काम तमाम करता नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
Gone in 60 seconds !!
Predator becomes prey. Ways of jungle. #Forward @susantananda3 pic.twitter.com/XkJSTuadsM— SAKET (@Saket_Badola) December 4, 2020

यह हैरान करने वाला वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा-’60 सेकेंड्स में खत्म। शिकारी खुद शिकार बन गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चीता तालाब के पास पानी पी रहा है। तभी अचानक से तालाब में शांत बैठे मगरमच्छ पर हमला कर देता है। हालांकि तेंदुए की फुर्ती पर मगरमच्छ की चालाकी भारी पड़ गई। दोनों की आपसी झपट आप वीडियो में देख सकते हैं।
इस 27 सेकेंड के वीडियो को 10 हजार से अधिक व्यूज और एक हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बहुत से लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने लिखा कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है। जबकि कई लोगों ने लिखा कि यह बेहद डरावना है। ऐसे कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।