नई दिल्ली। दुनियाभर में नदियों और झीलों पर हजारों पुल है। उन्हीं में से आपने कुछ ऐसे पुल देखे होंगे जिसे देखकर आप शायद वहां कुछ देर के लिए ही जरूर रूके होंगे। उन्हीं मे एक ऐसा पुल जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इस पुल पर लोगों को गुजरने से बहुत डर लगता है।
यह पुल देखने में बेहद खतरनाक लगता है और ऎसा लगता है कि यह हवा में खत्म हो रहा है, लेकिन असल में ऎसा कुछ नहीं है। हालांकि, यह पुल अचानक से इतना अधिक मुडा हुआ है कि जरा सी गलती से गाडियां गिर सकती हैं।

इसलिए ड्राइवर को बेहद सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। नॉर्वे में स्थित इस पुल का नाम है, स्टोर्सीसन्डेट। यह पुल कई छोटे आइलैंड को जोडता है। इस ब्रिज को “नॉर्वियन कंस्ट्रक्शन ऑफ द सेंचुरी” भी करार दिया गया है।