KBC जीतने से पहले Sushil kumar बतौर एक Computer Oprater काम करते थे और उनकी सैलेरी मात्र 6 हज़ार रूपए थी। KBC जीतने के बाद सुशील कुमार को जहां इनामी राशि मिली वहीं उन्हें ग्रामीण मंत्रालय का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया।
KBC से मिले पैसों का क्या किया ?
Sushil kumar को income tax काटकर 3 करोड़ 60 लाख रूपए ही मिले थे। इसमें से कुछ पैसा उन्होंने अपने घर को ठीक कराने में लगा दिया और कुछ से अपने चार भाइयों का बिज़नेस शुरू करवाया। पढ़ें: जाने KBC में 5 करोड़ जीतने वाले `Sushil kumar` से पूछे जाने वाले 13 सवाल और उनके जवाब
पैसे खत्म होने की बात अफ़वाह मात्र:
एक बार किसी पत्रकार का सुशील जी को फोन आया। पत्रकार ने सुशील जी से पूछा कि KBC में जीते हुए पैसों का उन्होंने क्या किया ?

इस पर सुशील जी ने मज़ाक में कह दिया कि उनके पैसे खत्म हो गए हैं। इसके बाद मीडिया के एक तबके ने इसे बिना कुछ जांच पड़ताल किए खबर बना दिया। पर जब यह बात बिलकुल तूल पकड़ने लगी, तो सुशील खुद सामने आए और पैसे खत्म होने की खबरों को अफ़वाह करार दिया।सुशील जी ने कहा कि उनके पास 2 करोड़ रूपए बचे हुए हैं जिनसे उनके परिवार का खर्च चलता आ रहा है।
Sushil kumar जी जुडी कुछ और मज़ेदार जानकारी :
- Sushil kumar जी का निक नेम मंटू कुमार है।
- सुशील जी को बचपन से ही रेडियो पर समाचार सुनने का बहुत शौक रहा था।
- सुशील एक बार 10वीं में फेल हो गए थे।
- KBC जीतने के फौरन बाद जब अमिताभ बच्चन उन्हें चैक देते नज़र आ रहे थे तो वह कुछ समय तक चैक में केवल जीरो गिणते रहे क्योंकि उन्होंने इतनी बड़ी रकम पहले कभी नही देखी थी।