नई दिल्ली। समाजशास्त्र में कहा गया है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और वो समाज में रहना पसंद करता है। लेकिन क्या कभी जानते हैं कि एक इंसान बहुत ज्यादा ऊंची पहाड़ी पर अकेला है। ये शख्स बीते 28 सालों से अकेले ही पर्वत की चोटी पर रहता है।
जॉर्जिया के 130 फुट ऊंचा कात्सखी पिलर पर मैक्जिम नामक एक क्रिश्चियन मोंक अकेला रहता है। यह 130 फुट ऊंचा, एकदम सीधा, खंभे जैसा पहाड़ है। इसके शिखर पर अकेले रहने की कल्पना भी डरावनी लगती है। लेकिन 63 साल का एक व्यक्ति पिछले लगभग 28 साल से यहां रह रहा है। उसका मानना है कि इस खतरनाक दिखने वाले पहाड़ ही चोटी पर रहते हुए वह ईश्वर के और करीब पहुंच गया है।

वह एक क्रिश्चियन मोंक है। उनका नाम है मैक्जिम काव्टारड्जे। मैक्जिम 1993 से इस 130 फुट ऊंचे ‘कात्सखी पिलर’ पर रह रहे हैं। वे वहां अकेले ही रहते हैं और सप्ताह में सिर्फ दो बार नीचे उतरते हैं। नीचे उतरने के लिए 131 फुट की सीढ़ियां हैं। इसमें मैक्जिम को 20 मिनट लगते हैं। बाकी समय मैक्जिम के चाहने वाले उन्हें जरूरत का सामान एक चकरघिन्नी के जरिए पहुंचाते हैं। खंभे की तरह दिखने वाले पहाड़ की चोटी पर एक छोटा-सा कॉटेज है। उसी में एक प्रार्थना कक्ष है। कुछ प्रीस्ट्स और कुछ परेशान युवा वहां कभी-कभार आकर प्रार्थना करते हैं।