नई दिल्ली। दुनिया में कई अनोखी गुफाएं हैं। लेकिन क्या कभी आपने जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी और खूबसूरत गुफा कौन सी है। वियतनाम की हांग सान दोंग नाम की ये गुफा दुनिया की सबसे बड़ी गुफा है। 9 किमी लंबी, 200 मीटर चौड़ी और 150 मीटर ऊंची इस गुफा की अपनी अलग ही दुनिया है। इस गुफा के अंदर छोटे से जंगल और पेड़-पौधों से लेकर बादल और नदी तक सब कुछ मौजूद है। साल 2013 में पहली बार इसे टूरिस्ट्स के लिए खोल दिया गया।
इस गुफा को एक किसान ‘हो खान’ ने 1991 के आस-पास खोजा था। लेकिन वह पानी की भयंकर गर्जना एवं अँधेरे के कारण इस गुफा के अंदर जाने का प्रयास ही नहीं कर पाया। इस कारण इस गुफा के अंदर का रहस्य 18 सालों तक यानी 2009 तक यह लोगों के लिए अनजान रहा |
साल 2009 में ‘British Cave Research Association ने एक अभियान चलाकर इस गुफा की झलक दुनिया को दिखाई। यह गुफा वियतमान की पिछली सबसे बड़ी गुफा से 5 गुना और विश्व की तब तक की सबसे बड़ी गुफा, Malaysia की Deer Cave से 2 गुना बड़ी है।

इस गुफा का कुछ हिस्सा उपर से टुटा हुआ है जहां एक छोटा सा जंगल भी है। यह गुफा 5.5 मील लम्बी है। इस पूरी गुफा में एक नदी बहती है जो भयंकर गर्जना करती है। इसी कारण इसमें जाने से लोग बहुत डरते है। इस गुफा से 300 मिलियन साल पुराने जीवाश्म मिले है।