नई दिल्ली। हमारा देश विभिन्न प्रकार की आस्थाओं और परम्पराओं का केंद्र है। आज हम आपको बताएंगे मध्यप्रदेश के एक गांव मंडला के बारे में। यहां लोगों ने दलदल के पानी को भगवान का दर्जा दे रखा है। लोग यहां दलदल के पानी की बकायदा पूजा-अर्चना करते हैं।
लोगों का ऐसा मानना है कि इसके दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते है। यहीं वजह कि पूरे देश भर से लोग यहां दर्शन का लाभ उठा रहे है। लोगों में ऐसी मान्यता है की इस दलदल पर जो पानी भरा है उसकी पूजा करने से सभी प्रकार के रोग और बीमारियां दूर हो जाती है।

यहां एक मंदिर है जिसका नाम दलदली माता मंदिर रखा गया है। मान्यता है कि यहां पूजा करने से संतान के इच्छुक दम्पतियों को संतान की प्राप्ति भी होती है। यहां ज्यादातर जमीन पर दलदल है इसीलिए इस मंदिर को दलदली माता का मंदिर कहा जाता है।