चंडीगढ़ नगम निगम चुनाव: भाजपा ने किया शंखनाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंटे सिटी ब्यूटीफुल

चंडीगढ़ नगम निगम चुनाव: भाजपा ने किया शंखनाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंटे सिटी ब्यूटीफुल

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को चंडीगढ़ पहुंचकर चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया। सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में दोपहर भव्य बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। नितिन नबीन ने मंच में अपना संबोधन किया।

जनता के सुझावों से बनेगा संकल्प पत्रभाजपा इस बार अपना संकल्प पत्र केवल पार्टी कार्यालय में बैठकर तैयार नहीं करेगी। इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मार्केट एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे। मल्होत्रा ने कहा कि शहरवासियों की अपेक्षाओं के अनुसार विकास, नागरिक सुविधाओं, आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार के मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।

सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य : उपाध्यायचुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती और संगठनात्मक अनुशासन के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी का लक्ष्य सभी 35 वार्डों में जीत हासिल करना है। इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में सभी आयु वर्गों और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का ध्यान रखा जाएगा। नए चेहरों को भी अवसर दिया जाएगा।

23 दिसंबर को होगा मतदानबता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज गया है। 23 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं, 26 दिसंबर को नतीजों का एलान होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही चंडीगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button