चर्च पर हमले का जॉर्डन ने लिया बदला, सीरिया में कई ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक

चर्च पर हमले का जॉर्डन ने लिया बदला, सीरिया में कई ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक

जॉर्डन की राजधानी अम्मान के दक्षिण में स्थित करक शहर में पिछले हफ्ते एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में नौ लोगों की मौत हुई थी। चर्च पर हुए हमले के जवाब में अब जॉर्डन ने सीरिया पर एयरस्ट्राइक की है।

जॉर्डन ने आज मंगलवार को दक्षिणी सीरिया में सशस्त्र समूहों के खिलाफ हवाई हमले किए। सीरियाई अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में करीब 7 आम नागरिकों की मौत हो गई।

जॉर्डन ने सीरिया पर की एयरस्ट्राइक

सीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि दारा और सुवेदा के दक्षिणी प्रांतों में हुए इन हमलों में 7 लोगों की जान चली गई। इनमें एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल थे, जिनमें 3 बच्चे और एक महिला शामिल थी।

एजेंसी के मुताबिक, दारा के ग्रामीण इलाके में लगे एक तंबू पर हवाई हमला हुआ, इसी हमले में इन लोगों की जान चली गई। परिवार के तीन और सदस्य घायल हो गए। एजेंसी के मुताबिक, अलग-अलग हमलों में 80 और 60 साल के दो बुजुर्गों की भी मौत हो गई।

जॉर्डन से बातचीत को तैयार सरकार

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियाई सरकार ने कहा कि यह अभियान बिना किसी पूर्व समन्वय या सूचना के चलाया गया।

सरकार ने बताया कि अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं और इस मामले पर चर्चा करने के लिए जॉर्डन के साथ बातचीत के रास्ते खोल दिए गए हैं। इसके बाद सीरिया ने जॉर्डन से सटे बॉर्डर को बंद करने की घोषणा की।

जॉर्डन ने भी हमले की पुष्टि

जॉर्डन की वायु सेना ने कहा कि इस एयरफोर्स के इस ऑपरेशन में निशाना बनाए गए समूहों के कई सदस्य मारे गए या घायल हुए और कई वाहन नष्ट हो गए। हालांकि, उन्होंने इन समूहों की पहचान नहीं बताई और न ही हमलों की सटीक जगह का खुलासा किया।

शुक्रवार को करक में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए बंदूक हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हमला जॉर्डन की राजधानी अम्मान से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण में स्थित शहर में एक अंतिम संस्कार के दौरान हुआ।

सोमवार तड़के हुई गोलीबारी के बाद, जॉर्डन के अधिकारियों ने इस हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान तीनों घायल हो गए थे, जिन्हें करक में हिरासत में ले लिया गया।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button