चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के जिला प्रशासन ने एक बेसहारा दिव्यांग रामकिशन पांडे के परिवार पर आए संकट को देखते हुए कांशीराम आवास योजना में आवास देने के साथ-साथ राशन, पेंशन और बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली है।nnमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चार दिव्यांग बच्चों वाले इस जरूरतमंद परिवार की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया है। प्रशासन की संवेदनशील पहल से परिवार को न सिर्फ सिर पर छत मिली, बल्कि बच्चों की शिक्षा, दिव्यांग पेंशन और जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया गया है।nnबस्ती निवासी रामकिशन पांडे के परिवार में चार दिव्यांग बच्चे हैं। आर्थिक परेशानियों के बीच परिवार के सामने आवास, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर कई चुनौतियां थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने परिवार की मदद के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन ने दिव्यांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा देने के साथ ही बड़े बेटे अंकुर काे दिव्यांग पेंशन की सुविधा दी जा रही है। बच्चों का स्कूल में प्रवेश भी कराया गया है। इसके अलावा परिवार काे अंत्योदय राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और उज्ज्वला गैस कनेक्शन की प्रक्रिया भी पूरा करा दी गयी है। सरकार की इस पहल से यह संदेश भी सामने आया है कि जरूरतमंद और दिव्यांग परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन स्तर पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button