जनता पीजी कॉलेज पतला अब कहलाएगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महापुरुषों के सम्मान और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में योगी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम बदलकर ‘चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज’ किए जाने का निर्णय लिया गया है।nnप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही महापुरुषों के गौरवशाली योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम बदलकर ‘चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज’ किए जाने का निर्णय लिया गया है।nnउच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।nnउन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का प्रदेश और देश के सामाजिक, शैक्षिक तथा कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका नाम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महापुरुषों के नाम से शिक्षण संस्थानों का जुड़ाव विद्यार्थियों को उनके विचारों, संघर्ष और योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।nnउच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारपरक बनाने के साथ ही उनके गौरव और पहचान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button