
तलवों की खुजली चैन से सोने नहीं देती? इस परेशानी के पीछे छिपे हो सकते हैं कई कारण
त्वचा में लगातार खुजली होने की समस्या प्रुरिटस कहलाती है। यह सिर्फ स्किन पर होने वाली खुजली भर नहीं है, बल्कि यह स्किन एलर्जी, ड्राईनेस या इन्फेक्शन की वजह से भी हो सकता है। वहीं, लिवर की समस्या, थायरॉइड या फिर डायबिटीज में भी ऐसा देखा गया है। प्रूरिटस के क्या कारण हो सकते हैं और इससे कैसे बचा सकता है, जानेंगे इस आर्टिकल में।
ड्राई स्किनकई बार गर्म पानी से नहाना, केमिकल वाले साबुन, एक्जीमा या सोरायिस जैसी स्किन डिजीज से स्किन की ड्राईनेस बढ़ती है और खुजली होती है। अगर सही नाप के जूते ना पहने जाएं तो उससे भी स्किन के ड्राई होने और फटने का डर रहता है।
इन्फेक्शनअगर आपके पैरों में हर समय पसीना बना रहता है तो एथलीट्स फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यह इन्फेक्शन गर्म, नमी वाले वातावरण में बढ़ता है जैसे जूते पहनने पर लगातार पसीना बहते रहना। सार्वजनिक स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल भी इस इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।
प्रेग्नेंसीकाफी सारी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान पैर, हाथ और पेट पर खुजली महसूस होती है।
नर्व से जुड़ी परेशानीज्यादातर डायबिटीज की वजह से होने वाली पेरीफेरल न्यूरोपैथी की समस्या या नर्व से जुड़े अन्य डिसऑर्डर में रात के समय पैरों के तलवों में खुजली होती है।
ठंडा मौसमजिन लोगों को ठंडे मौसम से एलर्जी होती है उनके पैरों के अंगूठे और उंगलियों में रेड पैचेस या सूजन हो जाती है। इसके साथ ही तेज खुजली भी होती है।
दवाएंकुछ खास पेन किलर्स, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की दवाइयां भी पैरों में खुजली का कारण बन सकती हैं।
किडनी और लिवर की बीमारीइन दोनों ही स्थितियों में तलवों में खुजली महसूस हो सकती है। इन बीमारियों की वजह से स्किन ड्राई या पपड़ीदार हो सकती है, पैरों के तलवों में क्रैक की समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इन छोटे-छोटे उपायों से मिल सकती है राहतपैरों को हमेशा ड्राई और साफ रखें। खासकर अंगूठे के बीच वाले हिस्से को।नेचुरल तत्वों से बने साबुन से पैरों की सफाई करें।अल्कोहल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे ड्राईनेस कम होगी।ठंडे पानी में बेकिंग सोडा डालकर पैरों को डुबोएं। इससे खुजली से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
ऐसे में दिखाएं डॉक्टर कोयदि इन छोटे-छोटे उपायों या सावधानियों के बावजूद भी खुजली बनी हुई है तो आपको डॉक्टरी सलाह की जरूरत है। यह किसी बीमारी की वजह से हो सकता है, जिसका तत्काल उपचार जरूरी है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



