मुल्तानी मिट्टी से लौटाएं चेहरे की खोई रौनक

मुल्तानी मिट्टी से लौटाएं चेहरे की खोई रौनक
स्किन पर ऑयल, पसीना और धूल जमने से चेहरा बेजान और दाग-धब्बों से भरा हुआ लगने लगता है। ऐसे में नेचुरल स्किन केयर की बात करें तो मुल्तानी मिट्टी एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो सदियों से त्वचा को साफ, ठंडा और ग्लोइंग बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
अगर इसे कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है और आपको मिलता है बेदाग, शीशे जैसा निखार।यहां ऐसे ही कुछ चीजों की जानकारी दी गई है आइए जानते हैं
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
यह सबसे आसान और असरदार फेस पैक है। गुलाब जल स्किन को टोन करता है और मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल को हटाती है। ये कॉम्बिनेशन ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है और चेहरे को फ्रेश व ग्लोइंग बनाता है।
मुल्तानी मिट्टी और दही
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्का टी करता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। यह पैक स्किन को सॉफ्ट और साफ बनाता है, खासकर ड्राई और नॉर्मल स्किन के लिए फायदेमंद है।
मुल्तानी मिट्टी और शहद
शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और बैक्टीरिया से भी बचाता है। इस पैक से त्वचा में नमी बनी रहती है और ग्लो भी बढ़ता है।
मुल्तानी मिट्टी और हल्दी
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। इस पैक का नियमित उपयोग करने से स्किन साफ और निखरी दिखती है।
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल
एलोवेरा स्किन को ठंडक और दीप हाइड्रेशन देता है। यह सनबर्न और जलन को कम करता है। इस पैक से स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनती है।
मुल्तानी मिट्टी से नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी होता है, जो स्किन को ब्राइट बनाता है और टैनिंग को कम करता है।
मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का रस
टमाटर स्किन को टाइट करने और पोर्स को छोटा करने में मदद करता है। यह पैक त्वचा को फ्रेश और क्लीन लुक देता है।
इस्तेमाल का तरीका
इन सभी पैक्स को हफ्ते में 2–3 बार 10–15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से वॉश करें। बाद में हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button