मौर्य शाक्य व सैनी समाज सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा : केशव मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मौर्य शाक्य व सैनी समाज सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार काे अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज को लुभाने के लिए जो पांसा फेंका है, उस पर इतना ही कहूंगा कि ‘केर और बेर’ का साथ नहीं हो सकता।

n

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री, उनकी 2012 से 2017 की सपा सरकार में इस समाज ने आपका अत्याचार और गुंडाराज झेला है। महापुरुषों के नाम पर वोट की झूठी राजनीति करने के दिन अब लद चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बने नए संसद भवन के शिखर पर विराजमान सम्राट अशोक की लाट देख लीजिए। भाजपा सरकारों को मालूम है कि महापुरुषों का सम्मान किस तरह किया जाता है।

n

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले और भगवान तथागत बुद्ध के नाम पर भी फ़र्ज़ी राजनीति करने वाली सपा को क़ायदे से मालूम होना चाहिए कि कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा। राजनीति के लिहाज़ से कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज यूपी की राजनीति में सबसे असरदार रहा है और रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button