
रोज कुछ सेकंड पंजों के बल खड़े होने की डाल लें आदत
आजकल फिट रहने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आदतें भी शरीर को बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं। पैर की उंगलियों के बल पर खड़े होना भी ऐसी ही एक आसान एक्सरसाइज है, जिसे आप घर, ऑफिस या कहीं भी कर सकते हैं।
यह अभ्यास न सिर्फ पैरों को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर को कई अन्य फायदे भी पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं इस एक्सरसाइज के डेली अभ्यास से मिलने वाले फायदों के बारे में
पैरों और पिंडलियों को मजबूत बनाएजब आप पैर की उंगलियों के बल खड़े होते हैं, तो पिंडलियों और पैरों की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इससे उनमें ताकत आती है और लंबे समय तक चलने या खड़े रहने की क्षमता बेहतर होती है।
शरीर का संतुलन बेहतर होता हैटो स्टैंड करने से शरीर का बैलेंस सुधरता है।जो दिमाग और मांसपेशियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करता है। बुजुर्गों के लिए यह खासतौर पर उपयोगी है, क्योंकि इससे बैलेंस करने की क्षमता बढ़ती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधारदिनभर बैठे रहने या कम एक्टिव रहने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ऐसे में पैर की टो स्टैंड करने से पैरों और टांगों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है,जिससे थकान और भारीपन कम महसूस होती है।
एड़ियों और घुटनों को मिलता है सपोर्टटो स्टैंड अभ्यास एड़ियों और घुटनों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इससे जोड़ों पर पड़ने वाला एक्स्ट्रा प्रेशर कम होता है और दर्द या अकड़न से राहत मिलती है।
पोस्चर सुधारने में मददगारगलत तरीके से बैठने या चलने से शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। लेकिन टो स्टैंड करने से रीढ़ सीधी रखने में मदद मिलती है और शरीर का पोस्चर बेहतर होता है।
कोर मसल्स को एक्टिव बनाती हैइस एक्सरसाइज के दौरान पेट और कमर की मांसपेशियां भी सक्रिय होती हैं। इससे शरीर की स्थिरता बढ़ती है और कोर मजबूत होता है।
पैरों की थकान कम होती हैअगर दिनभर खड़े रहने या चलने से पैरों में दर्द और थकान महसूस होती है,तो यह अभ्यास राहत देने में मदद कर सकता है।
अभ्यास का तरीकासीधे खड़े हो जाएं और फिर धीरे-धीरे एड़ियों को ऊपर उठाएं और पैर की उंगलियों पर संतुलन बनाएं। 10–15 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं।इसे 8–10 बार दोहराएं।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



