
सिंगापुर F1 ग्रां प्री में बिना टिकट घुसा भारतीय नागरिक, केस दर्ज
एक भारतीय नागरिक पर बिना टिकट के फार्मूला-1 सिंगापुर ग्रां प्री इवेंट एरिया में घुसने के आरोप में दो मामले दर्ज किए गए हैं। 39 वर्षीय डावर अरिश आदिल टेमासेक एवेन्यू के गेट-2 पर थे, जब वे नौ अक्टूबर को दोपहर करीब 1.45 बजे (स्थानीय समय) टिकट वाले इलाके में घुस गए। उन पर 10 अक्टूबर को आरोप लगाए गए।
उन पर उसी दिन (नौ अक्टूबर) दोपहर करीब दो बजे फिर से घुसपैठ करने का आरोप है, जब वे रैफल्स बुलेवार्ड में द व्हार्फ नाम के इलाके में घुस गए, जहां सिर्फ सिंगापुर ग्रां प्री के स्टाफ को ही जाने की इजाजत थी।
उनके मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। दोनों मामले में दोषी पाए जाने पर तीन महीने तक जेल और जुर्माना या दोनों हो सकती है। सिंगापुर ग्रां प्री वीकेंड पर आयोजित की गई थी।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



