मध्य प्रदेश की घटना पर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा, पूछा-ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में सेना के जवानों के साथ मारपीट और साथी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें – देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है-और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

उन्होंने आगे लिखा कि, अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें – देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।

Related Articles

Back to top button