Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ओपी राजभर-दारा सिंह चौहान सहित चार विधायक बने मंत्री

Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ओपी राजभर-दारा सिंह चौहान सहित चार विधायक बने मंत्री

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बहुप्रतिक्षित कैबिनेट विस्तार का इंतजार आज समाप्त हो गया है। योगी कैबिनेट विस्तार में चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें दो सहयोगी दल के हैं और दो भाजपा के हैं।

भाजपा की तरफ से एमएलसी दारा सिंह चौहान और साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को मंत्री बनाया गया है। रालोद से अनिल कुमार और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को मंत्री बनाया गया है।

ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान और अनिल कुमार को कैबिनेट पद की शपथ दिलाई गई। सुनील शर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया है। सीएम योगी की मौजूदगी में राजभवन के गांधी हाल में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। योगी 2.0 सरकार का यह दूसरा कैबिनेट विस्तार है। अब योगी के मंत्रिमंडल में 56 मंत्री हो गए हैं।

बता दें कि, यूपी की ओबीसी जातियों में यादव के बाद सबसे ज्यादा राजभर, चौहान, पटेल बिरादरी के लोगों की संख्या मानी जाती है। राजभर और चौहान के मंत्री बनने से इन वर्गों को साधने में आसानी होगी। अनुप्रिया पटेल पहले से ही मोदी सरकार में मंत्री हैं। उनके पति आशीष योगी सरकार में मंत्री हैं। गंगा किनारे रहने वाले निषाद जाति के लोगों को संजय निषाद के जरिए पहले ही भाजपा अपने साथ जोड़ चुकी है।

Related Articles

Back to top button