चीन से जुड़ा मामला बहुत संवेदनशील है…जब संसद में मिला राहुल गांधी को अखिलेश यादव का साथ

नई दिल्ली। लोकसभा में राहुल गांधी के बोलने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी चीन के मुद्दे पर बोल रहे थे। इस दौरान सत्तापक्ष के सांसदों ने इसका विरोध किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से जुड़ा मामला बहुत संवेदनशील है। लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत दी जानी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि अध्यक्ष मोहदय, चीन का सवाल बहुत संवेदनशील है। अगर कोई सुझाव ऐसा है देश के हित में, तो मैं समझता हूं विपक्ष के नेता को पढ़ देना चाहिए। इतना ही नहीं बहुत संवेदनशील है। मुझे याद है डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडिज और और नेता जी हमेशा यह बात जताते रहे कि हमे हमेशा चीन से सावधान रहना है। अगर चीन से सावधान नहीं रहेंगे तो हमने पहले भी जमीनें खो दी हैं।

दरअसल, लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण के शुरू होते ही हंगामा हो गया। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब है। आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं? इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। बस इसी के साथ संसद में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

Related Articles

Back to top button