घर पर खड़े-खड़े करें ये आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगी पेट पर जमा चर्बी

घर पर खड़े-खड़े करें ये आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगी पेट पर जमा चर्बी

फिट और हेल्दी रहने के लिए रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है। हालांकि, इसके लिए जरूरी नहीं कि आप रोज जिम ही जाएं। कुछ एक्सरसाइज बहुत आसानी से घर पर भी की जा सकती हैं और इनके लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं पड़ती।

सबसे अच्छी बात है कि ये एक्सरसाइज पूरे शरीर को एक्टिव रखती हैं और तेजी से कैलोरी बर्न करती हैं। इसलिए इन एक्सरसाइज को करने से पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है। अगर आप रोज 20-30 मिनट भी इन एक्सरसाइज को करते हैं, तो कुछ ही समय में फर्क महसूस होने लगता है। आइए जानते हैं ऐसे ही एक्सरसाइज के बारे में।

पेट कम करेंगी ये एक्सरसाइजस्टैंडिंग क्रंच- इस एक्सरसाइज में सीधे खड़े होकर घुटने को ऊपर लाते हुए पेट को अंदर की तरफ टाइट करना होता है। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बेली फैट कम होता है।साइड बेंड- सीधे खड़े होकर दाएं-बाएं झुकने से कमर और पेट के साइड वाले हिस्से की चर्बी कम होती है। यह कमर को शेप में लाने के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है।स्टैंडिंग ट्विस्ट- इसमें खड़े होकर शरीर को दाएं-बाएं ट्विस्ट किया जाता है। इससे पेट की चर्बी, कमर की चर्बी और बैक फैट कम करने में मदद मिलती है।हाई नी मार्च- जगह पर खड़े होकर घुटनों को ऊपर-ऊपर उठाकर चलने जैसी एक्सरसाइज करें। इससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी कम होती है।स्टैंडिंग साइड क्रंच- इसमें कोहनी और घुटने को साइड में मिलाया जाता है। यह एक्सरसाइज साइड बेली फैट कम करने के लिए असरदार मानी जाती है।फ्रंट किक- सीधे खड़े होकर आगे की तरफ किक मारें। इससे लोअर बेली फैट कम करने में मदद मिलती है और पैरों की मसल्स भी मजबूत होती हैं।जंपिंग जैक- यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसे खड़े होकर किया जाता है। इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और तेजी से फैट बर्न होता है।

कुछ जरूरी टिप्सएक्सरसाइज सुबह खाली पेट करें तो ज्यादा फायदा मिलता है।हर एक्सरसाइज 30-40 सेकंड करें।रोज कम से कम 20 मिनट एक्सरसाइज करें।एक्सरसाइज के साथ मीठा और तला हुआ कम खाएं।गुनगुना पानी पीने की आदत डालें।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button