7200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Vivo का नया 5G फोन, भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च

7200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Vivo का नया 5G फोन, भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Vivo 6 अक्टूबर, 2026 को V80 के लॉन्च के साथ भारत में अपनी V-सीरीज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। Vivo V80 में Zeiss-ट्यून्ड कैमरा सेटअप और ‘कोल्ड-कार्व्ड ग्लास’ डिजाइन मिलने की पुष्टि हो चुकी है। कन्फर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स से लेकर संभावित कीमत तक, यहां अपकमिंग Vivo V80 स्मार्टफोन के बारे में अब तक की सभी जानकारियां दी गई हैं।

Vivo V80 की भारत में संभावित कीमतरूमर्स और लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग Vivo V80 की कीमत भारत में लगभग 60,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात ये है कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमत की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे सिर्फ एक अनुमान के तौर पर देखना ही बेहतर होगा।

Vivo V80 के स्पेसिफिकेशन्स और कलर्सVivo V80 में 6.59-इंच का OLED पैनल दिया जाएगा, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और 5,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, आने वाले इस डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि की गई है। साथ ही, ये डिवाइस OriginOS 7 पर चलेगा।

फोटोग्राफी के लिए, Vivo V80 के बैक पैनल पर Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलेगा।

ब्रांड ने Vivo V80 के कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा कर दिया है। ये डिवाइस तीन कलर्स में उपलब्ध होगा: सनराइज एंथम, होराइजन ब्लू और स्टेलर ब्लैक।

Vivo ने अभी तक उस चिपसेट की जानकारी नहीं दी है जो V80 को पावर देगा। हालांकि, रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button