चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को दी चुनौती, बोले- बिजनौर से चुनाव लड़कर दिखाएं

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा न किसी की बी-टीम है और न ही किसी के इशारे पर राजनीति करता है।चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय मुख्यमंत्री को बिजनौर से चुनाव लड़ना चाहिए।बहुजन समाज के हक की लड़ाई का दावाउन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का उद्देश्य बहुजन समाज के अधिकार, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। यह मोर्चा बहुजन समाज और आम जनता की टीम है। उसे किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।जनता तय करेगी राजनीतिक भविष्यचंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी की अपनी विचारधारा, संघर्ष और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक भविष्य का फैसला जनता करेगी, न कि सत्ता में बैठे लोग।

Related Articles

Back to top button