हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे का यलो अलर्ट

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे का यलो अलर्ट

हरियाणा में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 19 से 22 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट में फरीदाबाद जिले का बल्लभगढ़ 314 AQI के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर को प्रदेश के 10 जिलों में सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। इसके बाद 20 से 22 नवंबर तक कोहरे का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद को छोड़कर प्रदेश के शेष 19 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।सात जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचेप्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में औसत न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की कमी आई है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।इसके अलावा करनाल और झज्जर में 8.9 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 9.4 डिग्री, रेवाड़ी के बावल और कैथल के कौल में 9.5 डिग्री तथा हिसार शहर में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नारनौल, पानीपत और यमुनानगर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।हालांकि दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। नूंह में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और फरीदाबाद में 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री का अंतर बना हुआ है।कोहरा और प्रदूषण मिलकर बढ़ा सकते हैं स्मॉगमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के प्रभाव से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।बल्लभगढ़ देश में सबसे प्रदूषित, सात शहरों की हवा खराबठंड के साथ वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। CPCB की 18 नवंबर को शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के कई शहरों में वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।बल्लभगढ़ 314 AQI के साथ देश में पहले स्थान पर रहा। इसके अलावा भिवानी में 270, मंडिखेड़ा (नूंह) में 263, गुरुग्राम में 258, बहादुरगढ़ में 235, धारूहेड़ा में 232 और फरीदाबाद में 227 AQI दर्ज किया गया। इन शहरों में PM2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा।वहीं करनाल में 116, पानीपत में 114, पलवल में 126, सोनीपत में 146, रोहतक में 164, जींद में 167, चरखी दादरी में 179 और नारनौल में 185 AQI दर्ज किया गया। इन शहरों की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

कोहरा और प्रदूषण मिलकर बढ़ा सकते हैं स्मॉगमौसम में ठंडक बढ़ने के साथ कोहरे और प्रदूषण का मेल स्मॉग की स्थिति पैदा कर सकता है। इससे सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ने की आशंका है। खासकर अस्थमा, हृदय रोग से पीड़ित लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।वाहन चालकों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाहघने कोहरे के दौरान सड़कों और हाईवे पर दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं प्रदूषण के प्रभाव से बचने के लिए सुबह-शाम खुले में व्यायाम और सैर करने से परहेज करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला N95 मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है। घरों में भी प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर खिड़कियां बंद रखने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button