बिना कान में डाले सुन सकेंगे म्यूजिक! Samsung ने पेश किए क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरफोन्स

बिना कान में डाले सुन सकेंगे म्यूजिक! Samsung ने पेश किए क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरफोन्स

Samsung ने Galaxy Buds लाइनअप के तहत अपने पहले क्लिप-ऑन वायरलेस इयरफोन्स Galaxy Buds On पेश किए हैं। ये ईयरफोन्स एक ओपन डिजाइन का इस्तेमाल करते हैं जो कानों को खुला रखता है, जिससे बाहर म्यूजिक सुनते समय भी आसपास की आवाजों से अवेयर रहना मुमकिन हो जाता है। Samsung ने एक बार फुल चार्ज करने पर 9.5 घंटे के दावा किए गए प्लेबैक के साथ इयरफोन्स के ऑडियो, कॉल और AI फीचर्स की डिटेल्स भी शेयर की हैं। Galaxy Buds On इस महीने के अंत में सबसे पहले साउथ कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy Buds On की कीमत और उपलब्धताप्रेस रिलीज के मुताबिक, Samsung Galaxy Buds On की कीमत KRW 299,000 (लगभग 21,000 रुपये) रखी गई है। ये ओपन-ईयर हेडसेट साउथ कोरिया में 27 अक्टूबर को ब्लैक कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसके बाद इसे ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा।

Samsung Galaxy Buds On के फीचर्सGalaxy Buds On एक क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आते हैं, जिन्हें कानों के अंदर डालने के बजाय कान के बाहर क्लिप की तरह पहना जाता है। Samsung का कहना है कि उसने स्पीकर्स और बैटरी को सही जगह सेट करने के लिए अलग-अलग कानों की बनावट पर रिसर्च की है, वहीं इसका चौड़ा डिजाइन और एडजस्टेबल बैंड ऐसा है कि चलते-फिरते या वर्कआउट के दौरान भी इयरफोन्स गिरते नहीं हैं। ओपन डिजाइन का सबसे बड़ा फायदा ये है कि म्यूजिक सुनते समय या कॉल पर बात करते हुए भी आपको आसपास की आवाजें साफ सुनाई देती रहती हैं।

ऑडियो के लिए, Galaxy Buds On में Samsung के TwinBoost स्पीकर्स और ऑटोमैटिक वॉल्यूम कंट्रोल दिया गया है, जो आसपास के माहौल के हिसाब से वॉल्यूम को खुद एडजस्ट कर लेता है। इसमें Audio Leakage Reduction टेक्नोलॉजी भी दी गई है ताकि ईयरफोन्स की आवाज बाहर न जाए, जो कैफे या लाइब्रेरी जैसी जगहों पर काफी काम आती है।

कंपनी का दावा है कि Galaxy Buds On सिंगल चार्ज में 9.5 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं। इनमें क्लास-D एम्पलीफायर के साथ क्वालकॉम का Snapdragon S7 Gen 1 साउंड प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है।

कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को हटाने के लिए ईयरफोन्स में तीन माइक्रोफोन्स, बोन-कंडक्शन वॉयस पिकअप सेंसर और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल होता है। Samsung के मुताबिक, तेज हवा चलने पर या घर में चल रहे पंखे-अप्लायंसेज के शोर में भी इससे आवाज एकदम साफ सुनाई देती है।

इसका ओपन-ईयर डिजाइन कम्पैटिबल Galaxy AI डिवाइसेज के हैंड्स-फ्री फीचर्स के साथ भी बढ़िया काम करता है। आप सिर्फ वॉयस कमांड देकर Gemini Live शुरू कर सकते हैं, Quick Voice Memo से बोलकर नोट्स रिकॉर्ड कर सकते हैं या सिर्फ हेड जेस्चर्स से कॉल उठा सकते हैं, अलार्म बंद कर सकते हैं और नोटिफिकेशन्स चेक कर सकते हैं।

चार्जिंग केस खोलते ही Buds On आपके Galaxy फोन या टैबलेट से तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं। इसके लिए अलग से Galaxy Wearable एप खोलने की भी जरूरत नहीं है, फोन की सेटिंग्स या क्विक पैनल से ही वॉल्यूम और इक्वलाइजर सेट किया जा सकता है।

Samsung ने अभी इसके ड्राइवर साइज, ब्लूटूथ वर्जन, कोडेक्स और बैटरी चार्जिंग स्पीड जैसे कई जरूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि 27 अक्टूबर को साउथ कोरिया में सेल शुरू होने पर इसकी पूरी डिटेल्स सामने आ जाएंगी।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button