केजरीवाल के ‘शीशमहल’ का दीदार कर सकेंगे आम लोग, अगले सप्ताह खुलेगा बंगला

नई दिल्ली। दिल्ली का चर्चित ‘शीशमहल’ अब आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास को लेकर बीजेपी लंबे समय से सवाल उठाती रही है। अब दिल्ली सरकार ने इसे जनता के लिए खोलने का फैसला किया है। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को बताया कि अगले सप्ताह से लोग इस बंगले को देख सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा भी शुरू की जाएगी।स्टेट गेस्ट हाउस की योजना बदलीप्रवेश वर्मा ने बताया कि पहले सरकार ने इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का फैसला किया था। लेकिन पत्रकारों और आम लोगों की ओर से इसे देखने की मांग सामने आने के बाद इसे जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया गया। सबसे पहले देशभर के मीडिया प्रतिनिधियों को बंगले का दौरा कराया जाएगा। इसके लिए अगले एक-दो दिनों में आधिकारिक सूचना जारी होगी।मंत्री ने कहा कि मीडिया को बंगले के निर्माण और वहां मौजूद सुविधाओं को दिखाया जाएगा, जिससे लोग खुद देख सकें कि आवास तैयार करने में किस तरह का खर्च किया गया।बंगले की सुविधाओं को लेकर मंत्री ने उठाए सवालप्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकारी बंगला और गाड़ी नहीं लेने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने कई बंगलों को तुड़वाकर आलीशान आवास तैयार कराया। उन्होंने कहा कि पहले इस बंगले का केवल एक कमरा दिखाया जाता था, जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगी थीं।वर्मा के मुताबिक, अब जनता को स्मार्ट लाइट्स, महंगे पर्दे और वियतनाम के मार्बल सहित बंगले की अन्य सुविधाएं देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने निर्माण में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए।आप के आरोपों पर सरकार का जवाबआम आदमी पार्टी के प्रदर्शन और सरकार के कामकाज पर उठाए जा रहे सवालों पर PWD मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में काम नहीं कर पाने वाले लोग अब मौजूदा सरकार के काम पर सवाल उठा रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी काम निर्धारित नियमों के तहत किए जाते हैं। किसी भी कंपनी को काम मिलने से पहले तय योग्यताएं पूरी करनी होती हैं। टेंडर रद्द होने पर कंपनी अदालत में इसे चुनौती दे सकती है।बुराड़ी में विकास के लिए 150 करोड़ की परियोजनाएंमंत्री ने बुराड़ी में विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए 150 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। वर्मा ने स्थानीय लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि ये काम लोगों की जरूरतों और मुख्यमंत्री के निर्देश पर कराए जा रहे हैं।यमुना के झाग पर यूपी सरकार से बातचीतयमुना में सफेद झाग और पानी पीने की चुनौती को लेकर प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में छठ महापर्व बड़े स्तर पर आयोजित किया गया। करीब 2,500 घाटों पर पूजा कार्यक्रम हुए, जिनमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के आयोजन की सफलता से आम आदमी पार्टी परेशान है।मंत्री ने दावा किया कि दिल्ली की सीमा में यमुना के उन हिस्सों में झाग नहीं है, जहां नदी बहती है। उनके अनुसार, ओखला बैराज के आगे उत्तर प्रदेश की सीमा शुरू होती है और झाग की समस्या को लेकर यूपी सरकार से बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि RIR की ओर से भी अध्ययन किया जा रहा है, ताकि झाग बनने से रोकने के लिए जरूरी बदलावों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button