
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में नजर आने वाली है। शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में फिल्म की मुख्य कास्ट – जिसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) 18 के मंच पर मस्ती करते दिखेंगे।
सोनी लिव (Sony LIV) द्वारा जारी किए गए एक नए प्रोमो में शो में शामिल होने वाले कलाकारों की झलक देखने को मिलती है। रणबीर, साई और रवि, KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आते हैं, जहाँ वे इस दिग्गज अभिनेता के साथ बातचीत करते हैं और गेम में हिस्सा लेते हैं।
प्रोमो में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे को अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. वो वहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ को प्रमोट करने KBC 18 के सेट पर पहुंचेंगे. पूरा एपिसोड दिवाली के माहौल में रंगा हुआ नजर आएगा.
‘रामायण’ की कास्ट KBC 18 में
यह खास एपिसोड ऐसे समय में आया है जब ‘रामायण’ के निर्माता फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रहे हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे, जो क्रमशः राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, उनका KBC 18 में आना फिल्म के दिवाली प्रमोशन को और बढ़ावा देता है।
इस प्रोमो को शेयर करते हुए सोनी लिव ने लिखा, “‘रामायण’ की कास्ट के साथ दिवाली स्पेशल! देखिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’, 29-30 अक्टूबर, गुरुवार-शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ #SonyEntertainmentTelevision और सोनी लिव पर।”
KBC 18 का दिवाली स्पेशल एपिसोड कब और कहाँ देखें?
KBC 18 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में ‘रामायण’ की कास्ट नज़र आएगी। ये एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव (Sony LIV) पर प्रसारित होंगे। इस एपिसोड में आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, ‘रामायण’ की कास्ट और भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय क्विज़ शो में से एक, KBC 18 का मिलन देखने को मिलेगा।
‘रामायण’ की कास्ट और क्रू
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, दो भागों वाली यह पौराणिक महागाथा ‘रामायण’, नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज़’ द्वारा DNEG और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के सहयोग से बनाई जा रही है। फिल्म की पटकथा (स्क्रीनप्ले) श्रीधर राघवन ने वाल्मीकि की महागाथा से तैयार की है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने दिया है।
‘रामायण’ का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज़ होने वाला है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के अलावे अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, सौरभ सचदेवा और फैसल मलिक जैसे कई बड़े सितारे नज़र आएंगे।



