अमेरिका: कोलाराडो में अधाधुंध फायरिंग में अधिकारी की मौत और तीन घायल

अमेरिका: कोलाराडो में अधाधुंध फायरिंग में अधिकारी की मौत और तीन घायल
अमेरिका के लेकवुड में गुरुवार शाम एक संदिग्ध हमलावर और पुलिस के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई, जबकि तीन अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया।
पुलिस प्रवक्ता जॉन रोमेरो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लेकवुड पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी जो एक सार्वजनिक बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह व्यक्ति उसी दिन पहले हुई हिट एंड रन की घटना में शामिल रहा हो।
बस के पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही पुलिस टीम संदिग्ध को पकड़ने के लिए बस के पास पहुंची, उसने अचानक अधिकारियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
हालांकि यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी बस के अंदर हुई या बाहर सड़क पर। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में संदिग्ध मौके पर ही ढेर हो गया।
फायरिंग में 3 अधिकारी भी हुए घायल
गोलीबारी में घायल हुए तीन अधिकारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। वह गोलीबारी की चपेट में आया या भगदड़ में चोटिल हुआ इसी जांच की जा रही है।
मारे गए अधिकारी, घायल पुलिसकर्मियों और मृत हमलावर के नामों का खुलासा अभी सार्वजनिक तौर पर नहीं किया गया है।
इलाके को किया गया सील
लेकवुड पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आम नागरिकों को घटनास्थल के आस पास न जाने की सलाह दी है।
रीजनल ट्रांसपोर्टेशन डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि वे इस गोलीबारी की घटना से बेहद चिंतित हैं और पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
वहीं कोलोराडो स्टेट पेट्रोल ने अपने बयान में शहीद अधिकारी के प्रति शोक व्यक्त किया और घायल पुलिस कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button