
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। दक्षिण कश्मीर के लारू इलाके में चलाए गए संयुक्त अभियान में लश्कर कमांडर लतीफ भट के भी मारे जाने की जानकारी सामने आई है। यह कार्रवाई 11 नवंबर को CRPF की नाका पार्टी पर हुए हमले के बाद तेज किए गए अभियान का हिस्सा है।CRPF की नाका पार्टी पर हुआ था हमला11 नवंबर को कुलगाम के अखरान इलाके में आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी पर फायरिंग की थी। दोपहर 2:15 बजे हुई इस घटना में तीन जवान घायल हुए थे। हमले के बाद आतंकी जंगल और झाड़ियों की आड़ लेकर भाग निकले थे।पुलिस के अनुसार, घायल जवानों को लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट की तस्वीर दिखाई गई थी, जिसके बाद उन्होंने उसकी पहचान हमलावरों में से एक के रूप में की। लतीफ भट कुलगाम का रहने वाला था और दक्षिण कश्मीर में कई आतंकी वारदातों में उसकी संलिप्तता के आरोप थे।अहम सुरागों के आधार पर कार्रवाईCRPF के स्पेशल डीजी संदीप खिरवार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षाबलों को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन्हीं के आधार पर अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑपरेशन को उसके तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।खिरवार ने सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने, ऑपरेशनल अनुशासन बनाए रखने और SOP का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए हैं।घायल जवानों को बेहतर इलाजस्पेशल डीजी ने बताया कि हमले में घायल हुए जवानों की हालत अब बेहतर है। उन्होंने मेडिकल टीम की तारीफ करते हुए कहा कि जवानों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सहायता दी गई। सुरक्षाबलों ने इलाके में निगरानी और अभियान जारी रखने की बात कही है।



