कपूरथला में आवार कुत्ते का आतंक: तीन बच्चों को काटा, एक की हालत गंभीर

कपूरथला में आवार कुत्ते का आतंक: तीन बच्चों को काटा, एक की हालत गंभीर

पंजाब के कपूरथला में एक आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक तीन बच्चों को काट लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला सिखां में एक आवारा कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कुत्ते के हमले में घायल हुए तीन बच्चों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान वंशदीप (7) पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला सिखां, समरप्रीत सिंह (16) पुत्र लफतान सिंह निवासी गांव करमजीतपुर और सहजदीप (7) पुत्र मनदीप सिंह निवासी मोहल्ला सथ रंगड़ा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद तीनों बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बच्चों का उपचार शुरू किया। इस दौरान एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चों पर हुए इस हमले के बाद इलाके के लोगों में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर काउंसिल से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और बच्चों सहित आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button