
इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट ‘लबरा’
बंगाली खाना सिर्फ रसोगुल्ला या मछली-चावल तक सीमित नहीं है। बंगाल के शाकाहारी व्यंजनों में लबरा भी शामिल है। दुर्गा पूजा या किसी खास आयोजन पर ये डिश जरूर बनाई जाती है, जिसे बंगाली घरों में बड़े चाव से खाया जाता है।
अगर आप भी इस खास डिश को ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानें लबरा बनाने की रेसिपी।
लबरा बनाने के लिए सामग्री:कद्दू- 1 कपबैंगन- 1 मध्यम आकार काआलू- 2 मध्यमफूलगोभी- 1 कपपालक या बथुआ- 1 कपहरी मटर – आधा कपपंचफोरन (मेथी, सौंफ, कलौंजी, जीरा और राई का मिश्रण) – 1 छोटा चम्मचसूखी लाल मिर्च – 2तेजपत्ता – 2कद्दूकस किया हुआ अदरक – 1 बड़ा चम्मचहल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मचजीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मचधनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मचकश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मचचीनी – आधा छोटा चम्मचनमक – स्वादानुसारसरसों का तेल- 3-4 बड़े चम्मचघी – 1 चम्मच
लबरा बनाने की विधि:सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही, कद्दू, आलू, बैंगन और गोभी को पानी में भिगोकर रख लें।अब एक भारी तले की कड़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें जब तक कि धुआं न निकलने लगे।अब इसमें पंचफोरन, सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ते का तड़का दें। जब मसाले चटकने लगें, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।अब कड़ाही में सबसे पहले आलू, गोभी और कद्दू डालें और इन्हें तेल और मसालों के साथ 2-3 मिनट तक भूनें। इसके बाद बैंगन, मटर और हरी सब्जियां भी मिला दें।अब सब्जियों में हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जियां नीचे से जले नहीं।जब सभी सब्जियां अच्छी तरह गल जाएं और एक गाढ़ा मिश्रण बन जाए, तब इसमें थोड़ा सा चीनी और लास्ट में एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।गैस बंद कर दें और कढ़ाई को 5 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर छोड़ दें।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



