बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी, 28 जिलों में धमाके; सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 19 नवंबर को देशव्यापी बंद बुलाया है। इस बीच पुलिस ने पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद और फिल्म अभिनेत्री ज्योतिका ज्योति को गिरफ्तार किया है। वहीं, नरैल जिले में BNP के दो नेताओं की हत्या कर दी गई। कई इलाकों में बम धमाकों, आगजनी और हमलों की घटनाएं भी सामने आई हैं।अवामी लीग ने शेख हसीना की वापसी और पार्टी पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया है। हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत चली गई थीं। उनकी पार्टी ने 14 से 19 नवंबर तक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।सुरक्षा बढ़ाई गई, 28 जिलों में धमाकों की खबरबंद को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में कम से कम 28 जिलों में बम धमाके हुए और कई वाहनों को आग लगाई गई। ढाका में 24 घंटे के भीतर प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पूर्व शिक्षा मंत्री और अभिनेत्री पुलिस हिरासत मेंपुलिस ने गुरुवार तड़के करीब 2:20 बजे पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद को ढाका के उत्तरा इलाके से गिरफ्तार किया। वह अवामी लीग की सलाहकार परिषद के सदस्य और पूर्व सांसद हैं। पुलिस के मुताबिक, 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं से जुड़े कई मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं।इसके करीब 25 मिनट बाद अभिनेत्री ज्योतिका ज्योति को भी उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं किया है। उनका नाम अवामी लीग समर्थक कलाकारों और पत्रकारों के एक वॉट्सऐप ग्रुप में भी सामने आया था।BNP के दो नेताओं की हत्या से तनाव बढ़ाबुधवार शाम नरैल जिले के कालिया इलाके में BNP की रैली पर हमला हुआ। इसमें पार्टी से जुड़े दो नेताओं शाहिन और सोहेल मोल्ला की मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने हमले में प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यकर्ताओं की भूमिका की आशंका जताई है।गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का आरोप है कि विदेश में रह रहे अवामी लीग के नेता अपने समर्थकों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने बांग्लादेश की राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है।

Related Articles

Back to top button