तीन साल बाद भारत पहुंचा पाकिस्तान का मंत्री, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक 20 नवंबर को नई दिल्ली पहुंच गए। वह 20 से 22 नवंबर तक होने वाले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने उनका स्वागत किया।मई 2023 में बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत दौरे के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई संघीय मंत्री भारत आया है। फोरम में SCO सदस्य देशों के प्रतिनिधि सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक संवाद और आपसी सहयोग पर चर्चा करेंगे।कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवालपाकिस्तानी मंत्री के भारत पहुंचने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि भारत को धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री का स्वागत किया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर रोक नहीं लगाता, उससे बातचीत नहीं होनी चाहिए।सिंधु जल संधि पर दे चुके हैं विवादित बयानमुसादिक मलिक पाकिस्तान की सत्ताधारी PML-N के नेता हैं। सिंधु जल संधि को लेकर भारत के फैसले पर उन्होंने पहले धमकी भरा बयान दिया था। जून में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पानी को छूने वाले के हाथ काट दिए जाएंगे।पहलगाम हमले के बाद बढ़ा था तनावअप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। मई 2025 में दोनों देशों के बीच चार दिन तक सैन्य संघर्ष चला था। ऐसे माहौल में पाकिस्तानी मंत्री का भारत दौरा कूटनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button