गोरखपुर में किशोर की मौत पर पुलिस का एक्शन, 25 लोगों से होगी पूछताछ

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान किशोर आर्यवर्धन की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 से 25 लोगों को बुलाया है। वहीं, सपा नेता साधु यादव को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।18 नवंबर को समाजवादी पार्टी की PDA रथ यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ था। यात्रा में शामिल बुलडोजरों में से एक की चपेट में आने से आर्यवर्धन की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि रोड शो खत्म होने के बाद बुलडोजर वापस लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।मृतक आर्यवर्धन बीजेपी नेता ओंकार सिंह श्रीनेत का बेटा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। उन्होंने इस घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या बताया था।उधर, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर PDA कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डरने के बजाय मजबूती से खड़े रहने की अपील की।

Related Articles

Back to top button