मेरठ में STF ने उजैद को दबोचा, कश्मीर पुलिस को दस महीने से थी तलाश

मेरठ में एसटीएफ ने उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि वह पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। शुरुआती जांच में उजैद और साजिद के बीच पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन बातचीत होने की जानकारी सामने आई है।कश्मीर पुलिस करीब दस महीने से उजैद की तलाश कर रही थी। कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे पकड़ने मेरठ आई थी, लेकिन वह टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।नेटवर्क और संपर्कों की पड़तालजांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उजैद का शहजाद भट्टी से सीधा संपर्क था या उसे किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से निर्देश मिलते थे। पुलिस फरारी के दौरान उसे पनाह देने वालों और उसकी मदद करने वाले लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।मेरठ के बनियापाड़ा का निवासीउजैद मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर ताला मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसके पिता साजिद फल के आढ़ती हैं और उजैद उनके साथ काम करता था।पड़ोसियों ने जताई अनभिज्ञतापड़ोसी मोहम्मद ने उजैद और उसके परिवार को सामान्य और मिलनसार बताया। उनका कहना है कि मोहल्ले में परिवार के किसी सदस्य की गलत गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि सेब के कारोबार से जुड़े लोगों का हिमाचल और कश्मीर आना-जाना सामान्य है। हालांकि, जांच एजेंसियां अब उजैद के संपर्कों और कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button