
लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक शुरू हो गई है। बैठक का स्लोगन ‘अनेक समाज, एक परिवार’ रखा गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संपर्क और संवाद को मजबूत करना है।बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह कर रहे हैं।



