2027 की चुनावी तैयारी में सपा का बड़ा दांव, संविधान दिवस पर आएगा पीडीए का प्रणपत्र

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम से आने वाले इस दस्तावेज का नारा ‘सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ रखा गया है। पार्टी इसे संविधान दिवस के मौके पर लॉन्च करेगी।अखिलेश यादव के मुताबिक, घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और पीडीए वर्ग की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की देखरेख में तैयार इस दस्तावेज में संविधान और आरक्षण की रक्षा के साथ रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। इसके बाद मंडल और जिला स्तर पर क्षेत्रीय घोषणा पत्र लाने की भी तैयारी है।सपा-कांग्रेस की साझा सियासी पहलघोषणा पत्र जारी होने के बाद लखनऊ में संविधान मार्च आयोजित किया जाएगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।मार्च नेहरू भवन स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू होकर एनेक्सी के रास्ते हजरतगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा। सांसद तनुज पुनिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी कर सपा जहां अपने मुद्दों को जनता के बीच ले जाना चाहती है, वहीं संविधान मार्च के जरिए विपक्षी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश भी होगी।

Related Articles

Back to top button