यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद और तैनाती स्थल बदले गए हैं।मोहित अग्रवाल अब प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button