‘भाजपा को हराने का बोझ अकेले क्यों उठाएं’, सपा नेताओं पर बरसे इमरान मसूद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पार्टी की सीटों पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 105 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करेगी। मसूद ने तर्क दिया कि 2017 में पार्टी कमजोर स्थिति में थी, जबकि अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।गठबंधन में कांग्रेस को मिले उचित हिस्सेदारीइमरान मसूद ने सपा नेताओं की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। अपनी पार्टी के लिए बोलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में केवल कांग्रेस से त्याग की उम्मीद करना उचित नहीं है।मसूद ने साफ कहा कि गठबंधन में सभी दलों को ईमानदारी से साथ आना चाहिए। वह कांग्रेस की हिस्सेदारी और हितों की आवाज उठाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button