किसान पथ पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, केबिन में जिंदा जला व्यक्ति

माती इलाके में किसान पथ हाईवे पर शनिवार को दो ट्रकों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक का केबिन आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि हाईवे पर यातायात रुक गया और मौके पर अफरातफरी मच गई।पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। तलाशी के दौरान केबिन से एक व्यक्ति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक में अन्य लोग भी सवार थे। पुलिस उनकी तलाश के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय केबिन में कितने लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button