
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने एसटी दर्जे को बरकरार रखते हुए कहा कि संसद से पारित कानून में हाईकोर्ट रोक या संशोधन नहीं कर सकता। एसटी सूची में किसी समुदाय को शामिल करने का अधिकार केवल संसद के पास है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश भूपेश शर्मा की खंडपीठ ने की।फैसले को बताया ऐतिहासिकहाटी समुदाय की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण डोगरा और अशोक शर्मा ने फैसले को ऐतिहासिक बताया। वहीं, याचिका दायर करने वाले एससी समुदाय के वकील अनिल कुमार मंगेट ने भी फैसले का स्वागत किया।लंबे संघर्ष की जीत: केंद्रीय हाटी समितिकेंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने एसटी दर्जे के लिए लंबा आंदोलन किया है। उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया।साढ़े तीन लाख लोगों को मिलेगी राहतप्रदेश के उद्योग मंत्री और शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने भी फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इसे गिरिपार के लोगों के लंबे संघर्ष की जीत बताया। चौहान के मुताबिक, करीब तीन साल से लंबित इस मामले में फैसला आने से क्षेत्र की तीन से साढ़े तीन लाख आबादी को लाभ मिलेगा।



