पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

पंजाब में विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों को लेकर अपना पहला ऐलान कर दिया है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई, जिसमें पंजाब चुनाव के लिए पहली सूची जारी की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद रहे।
पार्टी ने साफ किया है कि भगवंत मान आगामी विधानसभा चुनाव में संगरूर जिले की धुरी सीट से ही मैदान में उतरेंगे। मान वर्तमान में भी इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी को 58 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था
2022 के विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने धुरी सीट पर कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को करारी शिकस्त दी थी। उन्हें कुल 82,592 वोट मिले थे, जबकि जीत का अंतर 58,206 वोटों का रहा था।

आम आदमी पार्टी के इस ऐलान को पंजाब चुनाव की शुरुआती रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने मुख्यमंत्री की सीट को लेकर तस्वीर साफ कर दी है, जबकि आगे की उम्मीदवार सूची पर भी सबकी नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button