पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्नः जयंत चौधरी बोले दिल जीत लिया, अखिलेश यादव ने कहा-समाजवादियों ने भी की थी मांग

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न‘ देने का एलान किया है। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद सभी पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी, सपा अध्यक्ष अख्िलेश यादव समेत अन्य नेताओं की इस ममाले में प्रतिक्रिया आई है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चारण सिंह को भारत रत्न देने के एलान पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होनें कहा कि, दिल जीत लिया।

इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, चौधरी चरण सिंह जी के लिए मांग समाजवादियों ने भी की थी, जिनको भी भारत रत्न मिला है उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। जितने भी किसान नेता और दलों ने समय-समय पर मांग की थी उन सभी को बधाई और धन्यवाद।

वही, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित करने पर रक्षा राजनाथ सिंह ने कहा, हम बराबर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ही इस प्रकार के फैसले लेते हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं चौधरी चरण सिंह जी किसानों के बड़े नेता थे पूरे देश में उनका नाम था। देश और खासकर यूपी का हर किसान इस फैसले से खुश हैं। डॉ. एमएस स्वामीनाथन ने अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। पूरी दुनिया में उनका नाम है। पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया है ये पीएम मोदी का विशाल हृदय दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button