Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, अब भाजपा के साथ मिलकर बनायेंगे सरकार

पटना। बिहार में एक बार फिर आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। बिहार की राजनीति का तापमान इसको लेकर बढ़ा हुआ है। भाजपा और जेडीयू का एक बार फिर से गठबंधन हो गया है। नीतीश कुमार शाम पांच बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे।

बता दें कि, राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन वाली गवर्नर को चिट्ठी सौंपी है। हालांकि, बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत है।

बता दें कि, नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में 2 डिप्टी सीएम और 6 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव , श्रवण कुमार और हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह नीतीश कुमार की नई सरकार में मंत्री बनेंगे।

Related Articles

Back to top button