भाजपा का अयोध्या से भावात्मक-भावनात्मक लगाव नहीं बल्कि ‘भू-नात्मक’ व ‘मुनाफ़ात्मक’ लोभ : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। ये हमला उसम समय बोला है जब अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर अब ​अखिलेश यादव ने कहा कि, अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, भाजपाइयों ने सस्ते में अपनों को खरीदवाया और जब बेचकर निकलने का समय आया तो भाजपा सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का प्रबंध करवाया। अयोध्या की भूमि भाजपाई सौदेबाज़ी और मुनाफ़ाखोरी की शिकार हुई है।

इसके साथ लिखा कि, अयोध्या की जनता तो पहले ही जान गयी थी कि भाजपा का अयोध्या से भावात्मक-भावनात्मक लगाव नहीं बल्कि ‘भू-नात्मक’ व ‘मुनाफ़ात्मक’ लोभ है। भाजपाई लालच ने जब अयोध्या को नहीं छोड़ा तो बाकी देश का क्या हाल कर रहे होंगे, ये कहने की बात नहीं।भाजपा = भू ज़मीन पार्टी…

बताया जा रहा है कि, अयोध्या में सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसके लिए 4 सितंबर तक प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां मांगी गई है। इसके बाद सर्किल रेट तय कर सार्वजनिक रूप से जारी कर दी जाएगी। अयोध्या के डिविजन कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा इस बारे में दो बैठकें हो चुकी हैं। सर्किल रेट को लेकर आखिरी फैसला आपत्तियों के निपटारे के बाद होगा।

Related Articles

Back to top button