भाजपा ने जेपी नड्डा को गुजरात से और कांग्रेस छोड़कर आए अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से बनाय राज्यसभा का प्रत्याशी

नई दिल्ली। भरतीय जनता पार्टी ने पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस छोड़कर एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण को भी पार्टी ने बड़ा तोहफा दिया है। भाजपा ने अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही गुजरात से गोविंदभाई ढोलकिया, मंयकभाई नायक और जशवंत सिंह सलामसिंह परमार को यहां से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि, अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद ये अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेजेगी। पार्टी की सदस्यता लेने के एक दिन बाद ही उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया गया।

Related Articles

Back to top button