भाजपा सोचती है चुनाव वोट से नहीं, नोट और खोट से जीता जाता है, अबकी बार जनता ने इनका सारा भ्रम दूर कर दिया : अखिलेश यादव

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं। चार चरणों के चुना के बाद पांचवे चरण की तैयारियां राजनीतिक पार्टियों की तरफ से की जा रही है। इस दौरान एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सोचती है कि चुनाव वोट से नहीं, नोट और खोट से जीता जाता है। अबकी बार जनता ने चारों चरणों में भाजपा को चारों खाने चित्त करके सारा भ्रम दूर कर दिया है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा ने गूगल एड्स पर 100 करोड़ का प्रचार करने का रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल ये जनता का पैसा है, जो एक तरफ़ भ्रष्टाचारी भाजपा ने चुनावी चंदे के रूप में कंपनियों से बटोरा है और कंपनियों ने मुनाफ़े के रूप में जनता से वसूला है और दूसरी तरफ़ कोरोना के दौरान घपलेवाला केयर फ़ंड बनाकर भाजपा ने जनता से सीधे भी वसूला है। ये जनता के पैसे के साथ ही नहीं, जनता की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है।

इसके साथ ही आगे लिखा कि, भाजपा सोचती है कि चुनाव वोट से नहीं, नोट और खोट से जीता जाता है। अबकी बार जनता ने चारों चरणों में भाजपा को चारों खाने चित्त करके सारा भ्रम दूर कर दिया है और सातवां चरण आते-आते भाजपा का नाम लेनेवाला कोई नहीं बचेगा। भाजपा वोट के नाम पर दिवालिया हो गयी है।

Related Articles

Back to top button