भाजपा की योजनाएं शब्दों के आडम्बर से अधिक कुछ नहीं हैं…अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और दावा किया ​गया कि जब प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गये गांव की ये दुर्दशा है तो बाकी का क्या कहना। दरअसल, अखिलेश यादव के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में व्यक्ति गंदे पानी को छान रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर भाजपा सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाया है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, जब प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गये गाँव की ये दुर्दशा है तो बाकी का क्या कहना। भाजपा जान ले कि योजनाएँ सिर्फ़ घोषित करने की लिए नहीं होती। दरअसल भाजपा की योजनाएं शब्दों के आडम्बर से अधिक कुछ नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button